Breaking News

Prem Mudit Man Se kaho Lyrics प्रेम मुदित मन से कहो


प्रेम मुदित मन से कहो 
प्रेम मुदित मन से कहो राम राम राम . 
राम राम राम श्री राम राम राम .. 

पाप कटें दुःख मिटें लेत राम नाम . 
भव समुद्र सुखद नाव एक राम नाम .. 

परम शांति सुख निधान नित्य राम नाम . 
निराधार को आधार एक राम नाम .. 

संत हृदय सदा बसत एक राम नाम . 
परम गोप्य परम इष्ट मंत्र राम नाम .. 

महादेव सतत जपत दिव्य राम नाम . 
राम राम राम श्री राम राम राम .. 

मात पिता बंधु सखा सब ही राम नाम . 
भक्त जनन जीवन धन एक राम नाम 

No comments