Ram Ram Rat Re Lyrics राम राम रट रे Lyrics


राम राम रट रे 
राम राम राम राम राम राम रट रे .. 
भव के फंद करम बंध पल में जाये कट रे .. 

कुछ न संग ले के आये कुछ न संग जाना . 
दूर का सफ़र है सिर पे बोझ क्यों बढ़ाना . 
मत भटक इधर उधर तू इक जगह सिमट रे .. 
राम राम राम राम राम राम रट रे .. 

राम को बिसार के फिरे है मारा मारा . 
तेरे हाथ नाव राम पास है किनारा . 
राम की शरण में जा चरण से जा लिपट रे .. 
राम राम राम राम राम राम रट रे .. 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url